अनुवादक: सुभाष नीरव
हिन्दी के सुपरिचित कथाकार, कवि एवं अनुवादक।
प्रकाशित कृतियाँ : चार कहानी संग्रह हिंदी में (‘दैत्य तथा अन्य कहानियाँ’, ‘औरत होने का गुनाह’, ‘आख़िरी पड़ाव का दु:ख’ और ‘रंग बदलता मौसम’), एक कहानी संग्रह पंजाबी में – ‘सुभाष नीरव दीआं चौणवियां कहाणियाँ’। दो कविता संग्रह (‘यत्किंचित’ व ‘रोशनी की लकीर’), दो लघुकथा संग्रह (‘कथा बिन्दु’ व ‘सफ़र में आदमी’), दो बाल कहानी संग्रह(‘मेहनत की रोटी’ और ‘सुनो कहानी राजा’)। पंजाबी से 600 कहानियाँ और 40 साहित्यिक पुस्तकों (कहानी, उपन्यास, आत्मकथा और लघुकथा) का हिंदी में अनुवाद प्रकाशित जिनमें आठ पुस्तकें राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत से प्रकाशित। ‘मेहनत की रोटी’(बाल कहानी), ‘कमरा’(लघुकथा) तथा ‘आख़िरी पड़ाव का दु:ख’(कहानी) प्राइमरी एव स्नातक स्तरीय विभिन्नपाठ्यक्रमों में शामिल।
ब्लॉग्स : साहित्य और अनुवाद से संबंधित अंतर्जाल पर ब्लॉग्स- ‘सेतु साहित्य’, ‘कथा पंजाब’, ‘सृजन यात्रा’, ‘गवाक्ष’ और ‘वाटिका’।
सम्मान : ''माता शरबती देवी स्मृति पुरस्कार 1992'', ''मंच पुरस्कार, 2000'', ''श्री बलदेव कौशिक स्मृति सम्मान-2013'', ‘रंग बदलता मौसम’ कहानी के लिए राजस्थान पत्रिका द्वारा ‘सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार, 2011’ तथा अनुवाद के लिए ‘विशेष सम्मान-2015’ से सम्मानित।
फोन : 09810534373 / 08447252120
ई मेल % subhashneerav@gmail.com

No comments:
Post a Comment